भीमताल: शराब की ओवर रेटिंग शिकायत पर SDM नवाजिश ने की कार्रवाई

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

भीमताल क्षेत्र में शराब की ओवर रेटिंग की मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने भीमताल स्थित शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं से अधिक मूल्य वसूले जाने की शिकायत को सही पाया गया।एसडीएम ने बताया कि दुकान पर स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं पाया गया, साथ ही उपभोक्ताओं से स्वाइप मशीन के माध्यम से अतिरिक्त चार्ज वसूला जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है।मौके पर ही संबंधित कर्मियों से जवाब-तलब किया गया और पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल को प्रेषित की जा रही है। एसडीएम ने आबकारी विभाग को भी इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं से एमआरपी से अधिक मूल्य वसूलना कानूनन अपराध है और भविष्य में ऐसी किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement