अल्मोड़ा: सोमेश्वर में सवा तीन लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 10.78 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹3,23,400 बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, रानीखेत तिराहा कोसी के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने UK01C-1424 नंबर की KTM बाइक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक सवार युवक रविन्द्र बिष्ट (उम्र 29 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम स्यूना ज्योली, राजस्व क्षेत्र अल्मोड़ा, के कब्जे से यह अवैध स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर बाइक को सीज कर दिया। उसके विरुद्ध थाना सोमेश्वर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement