उत्तराखंड में आसमानी आफत: आकाशीय बिजली गिरने से 2 ग्रामीणों की मौत

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के का हिस्सों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी जिसके बाद उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश हो रही है वही आकाशीय आफत के चलते दो लोगों की मौत हुई है ।हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम डालूवाला मज़बता में शनिवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो किसानों की मौत हो गई। बताया गया कि दोनों कृषि कार्य में जुटे थे, तभी अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। हादके बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है हादसे की सूचना मिलते ही थाना सिडकुल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषितकर दिया थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मृतकों की पहचान नरेंद्र सिंह उर्फ नगीन (55 वर्ष) निवासी डालूवाला मज़बता और रणधीर सिंह (38 वर्ष) निवासी खालाटीरा के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना की सूचना जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी दे दी गई है। इस हादसे के बाद डालूवाला मज़बता और खालाटीरा गांव में शोक का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *