विद्यालय जा रहे जीआईसी प्रधानाचार्य की हत्या, इलाके में दहशत

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

बागेश्वर में राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आई है। यहां पैदल स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में दहशत और भय का माहौल है जानकारी के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा रोजाना की तरह शुक्रवार को विद्यालय जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में घायल प्रधानाचार्य लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वहीं घटना को अंजाम देने के पश्चात आरोपी वहां से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *