हल्द्वानी: अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश इकाई का विस्तार, इन्हें दी गई बड़ी जिम्मेदारिया

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश, ज़िला और महानगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल द्वारा प्रदेश महासचिव डिम्पल पांडे, प्रदेश सहप्रभारी अतुल गुप्ता और प्रदेश संगठन मंत्री ख़ुशहाल बिष्ट की संस्तुति से दीपक बक्शी को प्रदेश सचिव, गौरव लव बक्शी को प्रदेश मीडिया प्रभारी, संजय त्यागी को प्रदेश पर्यवेक्षक, जिलानी अंसारी को कुमाऊँ मंडल युवा प्रभारी, देवेन्द्र बंगा को ज़िला उपाध्यक्ष, कपिल वोहरा को महानगर महासचिव और हसीन अली को महानगर सचिव का दायित्व दिया गया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल और प्रदेश महासचिव डिम्पल पांडे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन से जुड़ने पर उनका स्वागत व आभार व्यक्त कर किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की वही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन से जुड़ने पर सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया और संगठन को और मजबूती और संगठित करने का प्रण लिया। अनुज कान्त अग्रवाल ने कहा कि हम सब को संगठित होकर व्यापारी हित में कार्य करने हैं तभी संगठन आगे बढ़ेगा प्रदेश महासचिव डिंपल पांडे ने कहा कि व्यापार हितों के साथ साथ हमें समाज हित के लिए भी बढ़ चढ़कर कार्य करने हैं जिसमें समस्त पदाधिकारियों के सहयोग की आवश्यकता होगी प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को सेवा भाव के साथ व्यापारी एवं समाज हित में कार्य करने के लिए आगे आना होगा। तभी संगठन आगे बढ़ सकेगा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने में व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद थे। जिसमें अनुज कांत अग्रवाल, अतुल गुप्ता, डिम्पल पांडे, भूपेश बिष्ट, विपुल अग्रवाल, गिरीश सनवाल, दानिश अंसारी, योगेश जोशी, अजय राजपूत मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement