हल्द्वानी : सुंदर कांड के पाठ के साथ कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने खोला चुनावी कार्यालय,सभी नेता दिखे एकजुट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में नगर निगम चुनाव धीरे-धीरे दिलचस्प होते जा रहा है भाजपा के बाद अब कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने मुखानी रोड में कांग्रेस का चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया है,आज सुंदर कांड का आयोजन करने के बाद चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया गया कार्यालय शुभारंभ के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गपाल,पूर्व विधायक संजीव आर्य,जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल,नगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट,सहित कांग्रेस के सारे नेता एक मंच पर दिखाई दिए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हल्द्वानी के विकास के लिए पहली बार राज्य आंदोलन में अपनी प्रखर भूमिका निभाने वाले और सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले ललित जोशी को मेयर का उम्मीदवार बनाया गया है जिनको जनता और पार्टी के नेताओं का अपार समर्थन मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि जनता को परिवर्तन करना चाहिए। जब परिवर्तन करेंगे तो तभी हल्द्वानी शहर की तस्वीर बदली हुई दिखाई देगी। नियर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि उसकी जनता का अपार प्यार और जन समर्थन मिल रहा है और भाजपा शासन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जो सड़क कभी इंदिरा हृदयेश जी के कार्यकाल में चमचमाती थी आज वह सारी सड़कों को खोदकर पूरे शहर को बर्बाद कर दिया है। इसका भी जवाब देने का समय आ गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement