विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) जन-जागरण अभियान” के तहत VB-GRAM-G जिला सम्मेलन का हुआ सफल आयोजन।

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल : कालाढूँगी विधानसभा अंतर्गत कालाढूँगी मण्डल में “विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) जन-जागरण अभियान” के तहत VB-GRAM-G जिला सम्मेलन का सफल आयोजन मयंक रुद्राक्ष रिसोर्ट नैनीताल तिराहा कालाढूँगी में किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान की जिला टोली के संयोजक प्रताप बोहरा ने की सम्मेलन में मुख्य वक्ता रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि ग्रामीण भारत आत्मनिर्भर बने, हर हाथ को काम मिले और हर परिवार को स्थायी आजीविका का साधन उपलब्ध हो.विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है. इस मिशन के माध्यम से मजदूरों को समय पर मजदूरी, युवाओं को रोजगार और गांवों को समग्र विकास का लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को विकास की धुरी बनाकर योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर, किसान, महिला और युवा सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है स्वामी जी ने बताया यह जन-जागरण अभियान गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को योजनाओं से जोड़ने और विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने का सशक्त माध्यम बनेगा मुख्य वक्ता ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में सरकारी योजनाओं से जुड़ें और गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं सम्मेलन में कालाढूँगी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री बंशीधर भगत जी ने कहा कि “ग्रामीण अर्थव्यवस्था भारत की रीढ़ है. यह मिशन खेती, पशुपालन, ग्रामीण उद्योग, जल संरक्षण, सड़क, नाली, विद्यालय, पंचायत भवन जैसे कार्यों के माध्यम से गांवों में बड़े पैमाने पर रोजगार और आजीविका के अवसर पैदा करेगा. इससे पलायन रुकेगा और गांव समृद्ध बनेंगे.”मंच संचालन अभियान के जिला सह संयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा जी द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट , लालकुआ विधायक डॉ मोहन बिष्ट , मेयर गजराज बिष्ट , दर्जा मंत्री श्रीमती शांति मेहरा , श्री सुरेश भट्ट , दीपक मेहरा , दिनेश आर्य ,श्रीमती रेनू अधिकारी ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल, प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी , जिला महामंत्री रंजन बर्गली ,प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत,ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मनीषा जन्तवाल, श्रीमती मंजू गौड़ , जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी, जिला सोशल मीडिया संयोजक संजय पांडे , जिला सह सोशल मीडिया संयोजक रत्नेश , जिला आईटी संयोजक अमित चौधरी , मंडल अध्यक्ष विक्रम जन्तवाल सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *