एसबीआई के बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कोटद्वार। पौड़ी जिले के धुमाकोट स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर 42 वर्षीय गणेश सिंह नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को उनका शव किराए के मकान में रस्सी के सहारे सरिये से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।गणेश सिंह नेगी पुत्र सुरेंद्र सिंह नेगी, शरदापुरी, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ के रहने वाले थे। वह लगभग दो महीने पहले ही मुजफ्फरनगर से स्थानांतरण होकर धुमाकोट आए थे। वर्तमान में वह तहसील धुमाकोट में किराए पर रह रहे थे। परिवार के लोग गणेश को फोन कर रहे थे, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनके पिता ने बैंक के एक कर्मचारी को फोन कर गणेश से बात कराने को कहा। कर्मचारी जब कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था और किचन में गणेश का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था। धुमाकोट थाना इंचार्ज सुनील पंवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही मामला नजर आ रहा है। दो माह पूर्व जब गणेश का धुमाकोट स्थानांतरण हुआ तो उनकी पत्नी भी उनके साथ आ गई थी और कोटद्वार में रहने लगीं। माता-पिता मेरठ में रहते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement