
दीपक अधिकारी

हल्द्वानी
हल्द्वानी में महिला कांग्रेस द्वारा लोक सभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर हल्द्वानी ब्लॉक के ग्राम पनियाली
में केक काट कर जन्मदिन मनाया गया । महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की संस्तुति पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट द्वारा जिला एवं ब्लॉक कमेटी का विस्तार करते हुए,सुनीता देवी प्रसाद को हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस मनोनीत किया गया । तथा भगवती बिष्ट एवम कमर जहाँ को जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस नैनीताल और रमा शर्मा जिला महासचिव महिला कांग्रेस नैनीताल और सुनीता टम्टा,लता पांडे और आशा आर्या को जिला उप सचिव महिला कांग्रेस मनोनीत किया गया कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस उत्तराखण्ड जया कर्नाटक,प्रियंका टम्टा,नन्ही देवी कश्यप,आयुषी शर्मा,कविता प्रसाद,भगवती देवी,दीपा देवी,हेमा देवी सुमन पांडेय,चम्पा चीलवाल,चम्पा चीलवाल,नंदी देवी,रिंकू देवी अंकिता,रेखा ,मंजू,ख़ष्टि देवी आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस राधा आर्या ने किया ।




