हल्द्वानी:जंगलों की आग से निपटने के लिए अभी से जुटा वन विभाग, अब इस तकनीकी से रुकेगी आग-पढ़े खबर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाएं हर साल बढ़ती जा रही है. जंगल की आग की घटना को कम करने के लिए वन विभाग अभी से तैयारी शुरू कर दिया है. हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा फॉरेस्ट ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट मे सोमवार को जंगल की आग से निपटने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया.कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री और नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया जहां उन्होंने कहा कि जंगल की आग को कंट्रोल करने के लिए जन भागीदारी बहुत जरूरी है.उन्होंने कहा कि जंगलों में लगने वाले आग की घटना को कम करने के लिए विभाग को सरकार द्वारा जो भी मदद चाहिए सरकार उसके लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने फॉरेस्ट फायर को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कार्यशाला में फॉरेस्ट सर्विस ऑफ़ इंडिया के साइंटिस्ट ने फायर अलर्ट को लेकर जानकारी दी गई. इस दौरान वन विभाग के मुखिया प्रमुख वन संरक्षक डॉक्टर धनंजय मोहन ने ऑनलाइन कार्यशाला में जुड़े जहां कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के सीजन में जंगलों में लगने वाली आग की घटना को काम करने की वन विभाग की प्राथमिकता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन संरक्षक डॉ विनय भार्गव, हल्द्वानी डीएफओ कुंदन सिंह,नैनीताल डिवीजन के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, तराई पूर्वी वन विभाग हिमांशु बागरी सहित कई वन अधिकारी मौजूद रहे.

Advertisement
Advertisement
Advertisement