कालाढूंगी मे 38 वे राष्ट्रीय खेलो की तैयारियो हेतु आयोजित खो खो का विशेष प्रशिक्षण शिविर का आज समापन किया गया जिसमें लगभग 50 से अधिक खिलाड़ियों ने खो-खो खेल की बारीकियां को समझा और सीखा।

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कालाढूंगी मे 38 वे राष्ट्रीय खेलो की तैयारियो हेतु आयोजित खो खो का विशेष प्रशिक्षण शिविर का आज समापन किया गया जिसमें लगभग 50 से अधिक खिलाड़ियों ने खो-खो खेल की बारीकियां को समझा और सीखा।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी और देहरादून में 28 जनवरी से 13 फरवरी के मध्य राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाना है और यह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है।विकास ने कहा की उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की सरकार राष्ट्रीय खेलों को सफल बनाने के लिए और उत्तराखंड के शानदार प्रदर्शन के लिए शानदार कार्य कर रही है और इसी निमित्त इस कैंप का भी आयोजन किया गया है।इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री से पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर ₹1200000 नगद पुरस्कार एवं राज्य के विभागों में नौकरी का प्रबंध भी किया गया है।इस अवसर पर खो खो संगठन के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार भटियानी जी, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल जी, कुंदन बसेड़ा जी,किशोर पाल जी,राजेंद्र नेगी जी,अलका त्यागी जी,मनीष गिरी गोस्वामी जी, राजेश बिष्ट जी,राजेश कुमार जी समेत गणमान्य जनता उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement