हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को धमकी भरा ई-मेल

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेडिकल कॉलेज की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल प्राप्त होने की सूचना सामने आई। इससे पहले भी उत्तराखंड हाईकोर्ट और जिला न्यायालय को धमकी मिलने की घटनाओं के बाद यह मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य गोविंद सिंह तितियाल ने बताया कि जैसे ही धमकी भरे ई-मेल की जानकारी मिली, तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल और सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को दे दी गई एहतियातन सुरक्षा के मद्देनजर कॉलेज की सभी कक्षाएं तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गईं और छात्रों को घर भेज दिया गया ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और सुशीला तिवारी अस्पताल परिसर में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पहले अस्पताल परिसर की गहन तलाशी ली और इसके बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में भी जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *