उत्तराखंड: झील में समाई पर्यटकों की कार, मची चीख-पुकार

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड: झील में समाई पर्यटकों की कार, मची चीख-पुकार

नैनीताल। उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा टल गया, नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर सरिताताल झील में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।यूपी-21-सीसी-1213 नंबर की कार में मुरादाबाद निवासी आलम और बुलंदशहर निवासी उमेर अपनी दो महिला मित्रों के साथ सोमवार को नैनीताल घूमने पहुंचे थे। लौटते समय उनकी कार कालाढूंगी रोड पर सरिताताल के पास पहुंची, तभी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से फिसलकर सीधे झील में जा गिरी।स्थानीय निवासी अभय बवाड़ी ने बताया कि हादसे के बाद कुछ लोग खुद ही कार से बाहर निकल आए, जबकि दो यात्रियों को आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी पर्यटक वहां से जा चुके थे। मंगोली चौकी प्रभारी राधिका भंडारी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। फिलहाल पुलिस की निगरानी में झील से कार को बाहर निकालने की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *