उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दो श्रद्धालुओं की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की कठिन पैदल यात्रा एक बार फिर दो श्रद्धालुओं के लिए अंतिम यात्रा साबित हुई। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दो वरिष्ठ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दोनों मामलों में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक को संभावित कारण बताया है पहली घटना शुक्रवार तड़के लगभग 4 बजे की है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी 66 वर्षीय गणेश कुमार शोभालाल गुप्ता गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे। यात्रा शुरू करने के कुछ ही मिनटों बाद वह बड़े गेट के पास बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। साथियों ने तत्काल पुलिस और आपदा प्रबंधन दल को सूचना दी। डीडीआरएफ की टीम ने उन्हें तत्काल गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दूसरी घटना पूर्वाह्न 11 बजे थारू कैंप के निकट हुई। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले निवासी 61 वर्षीय उमामहेश्वर वैंकट अवधानी बेहोशी की हालत में मिले। डीडीआरएफ और यात्रा प्रबंधन बल की टीम ने उन्हें लिनचोली स्थित मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई है।दोनों श्रद्धालुओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केदारनाथ यात्रा पर निकलने से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं, विशेषकर वे लोग जो हृदय रोग, उच्च रक्तचाप या अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और थकान महसूस होने पर तुरंत विश्राम करने की सलाह दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement