उत्तराखंड:रिटायर्ड फौजी के सिर सवार हुई हैवानियत, अपनी ही नाबालिग बेटी का कर रहा था दुष्कर्म, गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां रिटायर्ड फौजी पिता पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि वह पिछले चार साल से बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। डर के कारण पीड़ित अब तक शिकायत नहीं कर पाई इस मामले में देहरादून पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला के अनुसार उनकी बेटी जब वह नाबालिग थी तब से पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, ऐसे में डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। अब आखिर में परेशान होकर बेटी ने आपबीती सुनाई। थानाध्यक्ष रायपुर ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement