उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-पहाड़ में रोडवेज बस पलटी, मची चीख-पुकार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक बार फिर बस हादसा हुआ है। सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे, नेशनल हाईवे पर सिन्याड़ी के पास रोडवेज बस पलट गई। गनीमत रही कि बस चालक समेत सभी 26 यात्री सुरक्षित हैं।

ब्रेक फेल होने से पलटी बस

बस दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही थी, तभी सिन्याड़ी के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दो यात्रियों को मामूली चोटें

बस में कुल 27 लोग सवार थे, जिनमें चालक, 22 महिला और 4 पुरुष यात्री शामिल थे। हादसे में पिथौरागढ़ निवासी इंद्रा राठौर और कल्पना सिंह को मामूली चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के बाद एआरएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी रोडवेज बस से पिथौरागढ़ रवाना कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement