उत्तराखण्ड हल्द्वानी- रामलीला मंचन के दौरान चली गोली, भाई ने भाई को मारी गोली, मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में रामलीला के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या करने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुड़ गई है। जानकारी के मुताबिक कमलवागांजा में रामलीला में चचेरे भाई ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है मौके पर ही युवक की मौत हो गई है। हालांकि स्थानीय लोग और परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की उम्र तक उमेश नैनवाल है जिसे उसके रिश्तेदार यानी चचेरे भाई दिनेश नैनवाल ने गोली मारी है। प्रथम दृष्टिया बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर दोनों भाइयों में रंजिश थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी प्रकाश आर्य ने बताया कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement