उत्तराखण्ड काशीपुर- मैट्रिमोनियल साइट्स पर महिलाओं से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी चारू गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

 

उधम सिंह नगर के काशीपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में पुलिस द्वारा एक महिला की शिकायत पर आरोपी चारू चन्द्र जोशी को गिरफ़्तार किया गया है। आरोप है कि चारू चन्द्र जोशी ने मैट्रिमोनियल और डेटिंग साइट्स के माध्यम से महिलाओं से जान-पहचान बढ़ाई और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि चारू ने उन्हें शादी और नौकरी दिलाने का झांसा देकर विश्वास में लिया और उनसे व उनकी सहेली से 8.57 लाख रुपये हड़प लिए। जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि चारू चन्द्र जोशी पहले से कई महिलाओं से संपर्क में था और इसी तरीके से उनसे 20 लाख रुपये ठग चुका था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल का अवलोकन कर पाया कि वह आठ अन्य महिलाओं से संपर्क में था और उनसे भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी करने का प्रयास कर रहा था। चारू चन्द्र जोशी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धारा 420 (धोखाधड़ी) और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement