उत्तराखंडSSP मीणा के नेतृत्व में जारी है अवैध नशे पर वार, अब चोरगलिया पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, देखें रिपोर्ट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल पुलिस का नशे पर वार लगातार

चोरगलिया पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, कब्जे से 210 पाउच कच्ची शराब बरामद

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा* समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में नशे के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में थाना चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.04.2025 को दानीबंगर वन वैरियर से 500 मी0अन्दर डौली खत्ता मार्ग पर दूसरे मोड़ पर *अभियुक्त मक्खन सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह* निवासी धोहराडाम नजीमावाद थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष को *210 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार* किया किया गया।

अभियुक्त के विरूद्ध थाना चोरगलिया पर मुकदमा एफआईआर न०-22/2025 धारा 60(1)आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम-

1-अ0उ0नि0 विजय सिंह राणा

2-कानि0 जितेंद्र सिंह

3-कानि0 उत्तम सिंह

Advertisement
Advertisement
Advertisement