Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा आज यानी 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न होंगी। शनिवार को इंटरमीडिएट की ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक संपन्न कराई जाएगी। इस साल बोर्ड परीक्षा मे 215252 परीक्षार्थी शामिल होंगे।इसके लिए प्रदेश में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बोर्ड की ओर से सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल 215252 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। हाईस्कूल में 112266 ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें 1722 व्यक्तिगत जबकि 110544 संस्थागत शामिल हैं जबकि इंटरमीडिएट में 102986 ने अपना पंजीकरण कराया है।इसमें 3637 व्यक्तिगत जबकि 99349 संस्थागत शामिल हैं। बताया कि परीक्षा संपन्न करने के लिए इस साल प्रदेश में 1261 बनाए गए हैं। इसमें 156 संवेदनशील जबकि अतिसंवेदनशील छह केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को इंटरमीडिएट की पहली परीक्षा ड्राइंग एंड पेंटिंग की होगी जबकि अंतिम परीक्षा 20 मार्च को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी की होगी।वहीं हाईस्कूल की पहली परीक्षा 23 फ़रवरी को हिन्दुस्तानी sangit(मैलोडिक वादन), टंकड़( अंग्रेजी या हिंदी) की होगी जबकि 20 मार्च हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन) की होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक संपन्न कराई जाएगी वहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा आदि के की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *