हल्द्वानी: बागजाला में CO के नेतृत्व में सत्यापन अभियान, कई लोगों के दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर में चल रहे बृहद सत्यापन अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने गौलापार क्षेत्र के बागजाला में कार्रवाई की। इस दौरान कई लोगों के आधार कार्ड और निवास पते में गंभीर खामियां पाई गईं सत्यापन अभियान की अगुवाई कर रहे क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितिन लोहनी ने बताया कि नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सत्यापन अभियान चला रही है। इसी क्रम में बागजाल क्षेत्र में पहुंचे पुलिस बल ने घर-घर जाकर दस्तावेजों की जांच की जांच के दौरान सामने आया कि कई लोग बागजाल में निवास कर रहे हैं, लेकिन उनके आधार कार्ड में कुंवरपुर जैसे अन्य स्थानों का पता दर्ज है। इस पर सीओ लोहनी ने कहा कि संबंधित लोगों के दस्तावेजों की गहन जांच कराई जाएगी और यदि कोई फर्जीवाड़ा सामने आता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सीओ ने लोगों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेजों को अद्यतन रखें और सत्यापन में सहयोग करें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement