जिला पंचायत सदस्यों का वीडियो वायरल, राजनीतिक हलचल तेज

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में नैनीताल जिले के गुमशुदा जिला पंचायत सदस्यों का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिले की सियासी तापमान एक बार फिर चढ़ गया है। वीडियो में कथित तौर पर लापता सदस्य नजर आ रहे हैं, हालांकि हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। गौरतलब है कि हाल ही में हुए नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस समर्थित पांच जिला पंचायत सदस्यों के अचानक लापता होने से राजनीतिक बवाल मच गया था। विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे “अपहरण” करार देते हुए पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर आज पुलिस बहुद्देश्यीय भवन हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश सहित कई नेताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया था और तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रेस का आरोप था कि सत्ता पक्ष ने चुनाव परिणाम प्रभावित करने के लिए यह साजिश रची, जबकि पुलिस ने अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब इन कथित लापता सदस्यों का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष के सुर और तीखे हो गए हैं। राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। जिले में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और पूरे घटनाक्रम पर सभी की निगाहें टिकी हैं

।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement