हल्द्वानी : चोरगलिया के ग्रामीणों ने एसडीएम को बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को लेकर दिया ज्ञापन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में चोरगलिया क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए नंधौर नदी से होने वाले नुकसान से गांव को बचाने के लिए बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इससे पहले बाढ़ सुरक्षा नियंत्रण के कार्यों में लीपापोती की गई जिसकी वजह से पिछले साल की आपदा में बाढ़ नियंत्रण सुरक्षा के सभी कार्य ताश के पत्तों की तरह बह गए। इसलिए इस बार ग्रामीणों को पहले से चिंता सता रही है क्योंकि गलत तरीके से खनन होने के कारण नंधौर नदी का मुहाना ग्रामीण क्षेत्र की ओर हो गया है जिससे कि उन्हें इस बरसात में जमीन मकान और गांव को बह जाने का खतरा बना हुआ है हालांकि उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया की बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए बनाई गई कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर इस बार खनन चुगान भी कराया जा रहा है इसके अलावा बाढ़ नियंत्रण के कार्यों के लिए तटबंध और बड़े-बड़े पत्थरों को ग्रामीण क्षेत्र की ओर लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement