छत से प्रत्याशी का बैनर उतारते समय 33 केवी लाइन की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

छत से प्रत्याशी का बैनर उतारते समय 33 केवी लाइन की चपेट में युवक आ गया हैं।देहरादून के जौलीग्रांट में निकाय चुनाव के दौरान हादसा हुआ है छत से प्रत्याशी का बैनर उतारते समय 33 केवी लाइन की चपेट में हो गया। दुर्गा चौक भानियावाला के पास छत से एक प्रत्याशी का बैनर उतारते हुए एक युवक 33 केवी लाइन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, घटना सुबह दस बजे करीब हुई। युवक छत की दूसरी मंजिल से चुनावी बैनर उतारने गया। छत का एक कोना 33 लाइन को छू रहा था। जैसे ही वह बैनर उतारने लगा एक तेज धमाका हुआ और युवक छत पर ही गिर पड़ा।घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। युवक के शव को सीएचसी डोईवाला ले जाया गया। चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने कहा कि 33 केवी लाइन की चपेट में आने से अठुरवाला के युवक की मौत हुई है। जिसका नाम मनोज पंवार (26) बताया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement