समाजसेवी राहुल पंत की पहल से दो नादान बेटियां फिर से मिलेंगी अपने खोए हुए पिता से

समाजसेवी राहुल पंत की पहल से दो नादान बेटियां फिर से मिलेंगी अपने खोए हुए पिता सेदीपक अधिकारी

हल्द्वानी

समाजसेवी राहुल पंत की पहल से दो नादान बेटियां फिर से मिलेंगी अपने खोए हुए पिता से।बसंत बल्लभ भट्ट पुत्र श्री विजेन्द्र भट्ट निवासी हल्द्वानी सब्जी मंडी के पास 02 मई 2022 से गायब थे .यह पंतनगर विश्वविद्यालय में सुरक्षा विभाग में कार्यरत थे. काफी खोजबीन के बाद भी परिवार इनको ढूंढने में असमर्थ रहा था इनके परिवार के द्वारा पुलिस में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई गई थी एकाएक 22 फरवरी 2025 को कोटाबाग क्षेत्र के समाजसेवी आरंभ एक पहल संस्था के अध्यक्ष राहुल पंत को अलवर राजस्थान में अपना घर आश्रम विवेकानंद नगर अलवर से फोन आता है . कि हल्द्वानी क्षेत्र के एक व्यक्ति उनके आश्रम में विगत दो वर्षों से अधिक से हैं राहुल पंत ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए और सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए उनका फोटो मंगवाया और उसे हल्द्वानी ऑनलाइन नामक ग्रुप में शेयर किया .महज चार घंटों में ही उनके परिवार संबंधित जानकारी राहुल पंत को प्राप्त हुई और उनकी वीडियो कॉल के माध्यम से उनके पिता से उनकी बातचीत करवाई. अन्य परिजनों से बात कर राहुल पंत ने बसंत बल्लभ भट जी की जानकारी उनके परिजनों को दी। परिजनों द्वारा उनसे बात कर ली गई है और वह सुरक्षित व ठीक है परिजनों द्वारा पुलिस के माध्यम से उनको वापस लाने की मुहिम चल रही है। जल्दी उनको अलवर आश्रम से हल्द्वानी लाया जाएगा व अपने परिवार से मिल पाएंगे.परिजनों ने संस्था का आभार जताया इस मुहिम में संस्था के सचिव जितेन्द्र सिंह बिष्ट जी ने भी अपनी भूमिका निभाई

Advertisement
Advertisement
Advertisement