हल्द्वानी: सिद्धि ने सैनिक स्कूल की एंट्रेंस परीक्षा की पास! बेटी की उपलब्धि से परिवार में खुशी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल 2025 के एंट्रेंस परीक्षा में हल्द्वानी की सिद्धि श्रीवास्तव ने गर्ल्स केटेगरी में 285 नंबर लाकर उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है सिद्धि दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा छह की छात्रा है। सिद्धि श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। इको टाउन, डहरिया निवासी छात्रा की माता डॉ. निर्मला रावत श्रीवास्तव ने बताया कि बेटी ने कुल 285 अंक मिले हैं। उत्तराखंड गर्ल्स कैटेगरी में सिद्धि ने उत्तराखंड टॉप किया है।बेटी की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। छात्रा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और अपने गुरुजी भूपेश केसरवानी को दिया है। छात्रा की माता डॉ. श्रीवास्तव राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और पिता दीपेश श्रीवास्तव व्यवसायी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement