हल्द्वानी ब्रेकिंग न्यूज़ : केवीएम स्कूल की छात्रा की पिकनिक के दौरान मौत, बरेली फन सिटी पिकनिक मनाने गए थे स्कूली बच्चे, स्कूल प्रशासन पर लगे लापरवाही के आरोप

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी से बरेली फन सिटी पिकनिक पर गयी एक स्कूली छात्रा की आकस्मिक मौत हो गयी, अभी मौत के कारणों का पता नही चल पाया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह केवीएम स्कूल मुखानी के 170 बच्चे बरेली फन सिटी पिकनिक के लिए गए हुए थे, बच्चों के साथ पांच टीचर भी मौजूद थे, छात्रा की उम्र 17 साल है और वह 12वीं कक्षा की छात्रा है, छात्रा का नाम अंजली रावत है, परिजनों के मुताबिक उनको खबर मिली थी कि उनकी बच्ची पिकनिक के दौरान बेहोश हो गयी है, लेकिन बाद में उसकी मौत की खबर परिजनों की मिली, नाबालिक के शव को हल्द्वानी मोर्चरी में रखा गया है, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर घोर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। फौज में नायब सूबेदार राजेंद्र सिंह रावत का परिवार नैनी व्यू कालोनी जय सिंह भगवानपुर मुखानी में पत्नी सरिता, जजफार्म स्थित केवीएम स्कूल में 12 वीं में पढ़ने वाली बेटी अंजलि और इसी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले 7 वर्षीय बेटी हिमांशु के साथ रहते हैं। राजेंद्र की पोस्टिंग शाहजहांपुर में है। गुरुवार को अंजलि स्कूल के 170 बच्चों के साथ चार बसों से बरेली स्थित फन सिटी गई थी। बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षक भी थे। फन सिटी में संदिग्ध परिस्थितियों में अंजलि की मौत हो गई। साथ गए स्कूल के लोग उसे दो निजी अस्पताल ले गए, जहां से मृत घोषित कर दिया गया। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही चल पायेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement