उत्तराखण्ड हल्द्वानी : 50 करोड़ की चोरी पर डीजीपी अभिनव कुमार ने कही यह बड़ी बात…

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी पहुंचे राज्य के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने आम जनता के साथ जन संवाद स्थापित किया, इस दौरान लोगों ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की समस्याओं से डीजीपी को अवगत कराया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए पुलिस महानिदेशक ने बताया कि साइबर क्राइम, गंभीर अपराधों में अंकुश और बढ़ते नशे को प्रति रोकथाम तथा यातायात को लेकर कई प्रकार के सुझाव मिले हैं। जिस पर पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी। वही भीमताल में उत्तर प्रदेश के एक रिटायर नौकरशाह के 50 करोड रुपए चोरी होने की उड़ रही खबरों पर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि फिलहाल संबंधित मामले में किसी प्रकार की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। उनके पास भी उड़ती हुई खबरें आई है। यदि कोई बड़ी घटना होती है तो सबसे पहले पुलिस के पास कंप्लेंट आती है लेकिन इस प्रकार की कोई भी सूचना पुलिस के पास नहीं आई है। फिलहाल पुलिस भी उन उड़ती हुई खबरों का आधार ढूंढ रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement