हल्द्वानी : चारधाम की सफल यात्रा पर सीएम पुष्कर धामी ने जताई खुशी,धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि भीषण आपदा के बावजूद इस वर्ष अब तक 48 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम की यात्रा की है, जो राज्य के लिए गौरव का विषय है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आने वाले समय में यात्रा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार और मंदिर समिति यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।सीएम धामी ने बताया कि हाल ही में देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए थे, जहां उन्होंने राज्य सरकार और मंदिर समिति द्वारा यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना भी की थी।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्तराखंड को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement