हल्द्वानी – अधिवक्ता उमेश नैनवाल का मर्डर करने वाला खूनी भाई गिरफ्तार, हत्या करने की रही यह वजह उगल डाले राज

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी – कमलुवागांजा में सोमवार देर रात रामलीला मंचन चल रहा था, रामलीला देखने पहुंचे लामाचौड़ के पूरनपुर नैनवाल निवासी 45 वर्षीय अधिवक्ता उमेश नैनवाल की तहेरे भाई दिनेश ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद आरोपी फरार चल रहा था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आज बुधवार को एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की हत्या की वजह जमीनी विवाद रहा था. हत्या के बाद पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश में चौकी लामाचौड क्षेत्र में चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति फार्मग्रिल रेस्ट्रोरेन्ट के पास से आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा पुलिस द्वारा दौड़कर पकड़ने पर ज्ञात हुआ कि वह अभियुक्त अधिवक्ता का हत्यारोपी दिनेश चन्द्र नैनवाल पुत्र स्व रमेश चन्द्र नैनवाल था। गोली मारकर हत्या कर अपने साथी दीपक बुधानी के साथ भाग जाने सम्बन्धी लाकर दाखिल किया। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR NO. 179/24 U/S 103 (1) BNS बनाम दिनेश नैनवाल व दीपक बुधानी पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व FIR- 3675/04 धारा- 307/279 IPC, FIR- 9063/05 धारा- 302 IPS, FIR- 9088/05 धारा- 25 आर्म्स अधिनियम के अंतर्गत 03 अभियोग पंजीकृत हैं.

वारिस नहीं होने पर हड़पना चाहता था प्रॉपर्टी –

आरोपित से पूछताछ करने पर बताया गया कि उसके चाचा हेम चन्द्र नैनवाल की लगभग 18-19 बीघा जमीन पूरनपुर नैनवाल में थी जिनका कोई वारिस नहीं था जिनकी मृत्यु भी लगभग 03-04 महीने पहले हो गयी थी। जमीन को लेकर मृतक उमेश चन्द्र नैनवाल से विवाद चल रहा था, सभी नैनवाल रिश्तेदारो द्वारा उक्त जमीन को स्कूल या पार्क या किसी सामाजिक संस्था को दान करने पर सहमती जतायी थी। परन्तु मृतक उमेश नैनवाल द्वारा इसमे आपत्ति जतायी जा रही थी जमीन को लेकर विवाद कर रहा था जिस कारण उसने दिनांक 07/10/24 को कमलवागांजा रामलीला ग्राउण्ड मे गुस्से में आकर अपने तहेरे भाई को गोली मार दी। एसएसपी ने मामले के खुलासे को लेकर पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपए के नगद ईनाम देने की घोषणा की है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement