आईटीबीपी जवान ने की आत्महत्या, दो महीने पहले ही हुआ था तबादला पहले भी कर चुका था सुसाइड अटेम्प्ट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मसूरी। उत्तराखंड के पहाड़ी शहर मसूरी से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक जवान ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सुरक्षा बलों में शोक और स्तब्धता का माहौल है। पुलिस और आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान हाल ही में पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यूनिट 14 पिथौरागढ़ में तैनात कांस्टेबल चेतराम मीणा (38) पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा (राजस्थान) ने अपने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह करीब दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ से मसूरी स्थानांतरित होकर आया था।घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे को सील कर पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद शव को नीचे उतारकर अस्पताल भेजा गया पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है जांच में यह भी सामने आया है कि जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में तैनाती के दौरान जवान ने आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय उसे बचा लिया गया था घटना की सूचना जवान के परिजनों को दे दी गई है। राजस्थान के दौसा जिले स्थित उसके गांव में शोक का माहौल है। आईटीबीपी की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement