हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर 29 पर्यटकों से भरा टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, 2 की मौत

Spread the love

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

कालाढूंगी/नैनीताल। नैनीताल से वापस लौट रहे पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर कालाढूंगी-नैनीताल बैंड के पास दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 29 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों के हताहत होने की पुष्टि हुई है सूत्रों के हवाले से धमोला निवासी अजहर अंसारी ने बताया कि दुर्घटना का प्रमुख कारण वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में सवार अधिकांश लोग मेरठ (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे, जो नैनीताल घूमने आए थे और वापस लौट रहे थे घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *