अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विठोरिया में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में भाजपा नेता श्री मनोज पाठक के संयोजन में उत्तरांचल उत्थान परिषद के तत्वावधान तथा इकपर्णिका योग परिवार द्वारा विठोरिया स्थित इकपर्णिका भवन के सामने विशाल मैदान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रसिद्ध योग शिक्षिका श्रीमती सोनिया जी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सोनिया जी ने योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी दी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्री मनोज पाठक ने कहा कि योग ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से संघर्ष के दौरान योग को अपनाने के बाद उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हुआ, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने अपने आवास एवं जज फार्म क्षेत्र में नियमित योग कक्षाओं की शुरुआत की, जिनका लाभ प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग प्राप्त कर रहे हैं स्थानीय पार्षद श्री दीपक बिष्ट ने कहा कि मनोज पाठक जी के प्रयासों से क्षेत्र के सैकड़ों लोग योग से जुड़कर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने योग के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण के लिए मनोज पाठक का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में नरेंद्र बोरा, सतीश पंत, भावना पाठक, राजेश भारद्वाज, मयंक, डी.एन. पाठक, सुचित्रा सनवाल, रूचि गोस्वामी, निर्मल उपाध्याय सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *