हल्द्वानी : पुलिस ने स्कूटी चोर विश्वजीत को किया गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का किया खुलासा*__*घटना में संलिप्त शातिर चोर स्कूटी सहित गिरफ्तार*_*प्रैस नोट**डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को चोरी की घटनाओं का त्वरित अनावरण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिस अनुक्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* एवं *श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्कूटी चोरी के मामले का महज कुछ ही दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।*घटना का विवरण*दिनांक 15/06/2026 को वादी मनमीत सिंह सेठी पुत्र मनजीत सिंह सेठी निवासी: ठंडी सड़क, भोटिया पडाव चौकी के पीछे, हल्द्वानी, जिला नैनीताल द्वारा अपनी स्कूटी संख्या UK04AK- 5111 चोरी होने के संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वादी की तहरीर के आधार पर *कोतवाली हल्द्वानी पर मुकदमा एफआईआर नं0- 199/26, धारा 303(2) बीएनएस* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए चोरी की घटना के त्वरित अनावरण, अभियुक्त की धरपकड़ व वाहन बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी सर्विलांस तथा मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर दिनांक 19/06/2026 को एमबीपीजी ग्राउण्ड, हल्द्वानी से शातिर अभियुक्त को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:–*विश्वजीत मण्डल पुत्र कृष्णा मण्डल (उम्र: 23 वर्ष) निवासी: खेड़ा, थाना ट्रांजिट कैम्प, जिला उधमसिंह नगर।*बरामदगी का विवरण:-*स्कूटी (संख्या: UK04AK-5111)*गिरफ्तारी टीम:-* *1.* उ0नि0 कृपाल सिंह प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव।*2.* कानि0 529 ना0पु0 धीरेन्द्र कुमार–कोतवाली हल्द्वानी।*मीडिया सैल**नैनीताल पुलिस

Advertisement
Advertisement
Advertisement