दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
अगर आप नैनीताल जिले में बाइक चलाते हैं और बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पहुंचते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। क्योंकि जिले में ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ नियम लागू कर दिया गया है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया चालकों को पेट्रोल न दिया जाए।”आरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।यदि कोई पेट्रोल पंप बिना हेलमेट वाले चालक को पेट्रोल देता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इसलिए अब बाइक लेकर निकलें तो हेलमेट पहनना बिल्कुल न भूलें।





