देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी, मनोज पाठक के नेतृत्व में Gen-Z की तिरंगा यात्रा

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में बुधवार को देशभक्ति का जोश देखने को मिला। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व में कालाढूंगी विधानसभा के Gen-Z युवाओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों युवा यात्रा में शामिल हुए और भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगा हमारी शान है के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में कालाढूंगी विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।युवाओं ने तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।इस दौरान भाजपा नेता मनोज पाठक ने कहा कि देश का युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति है और युवाओं का यह उत्साह राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान, शान और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है।तिरंगा यात्रा के दौरान व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को भी राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए और स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया कुल मिलाकर कुसुमखेड़ा में निकली यह तिरंगा यात्रा युवाओं के देशप्रेम और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देती नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *