हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी और इसके आसपास के इलाकों में इन दिनों तेंदुओं सहित जंगली जानवरों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जंगली जानवर अब जंगलों से निकलकर सीधे लोगों के घरों की दहलीज तक पहुंचने लगे हैं। लामाचौड़ क्षेत्र में सोमवार रात एक ऐसा ही खौफनाक मामला सामने आया, जहां एक तेंदुआ रिहाइशी मकान की खिड़की पर चढ़कर बैठ गया।खिड़की से अंदर झांकता दिखा तेंदुआ सोमवार रात तेंदुआ लामाचौड़ में चारधाम मंदिर के सामने स्थित फार्मग्रिल रेस्टोरेंट के पास नवनीत बिष्ट के घर तक आ पहुंचा। इसके बाद तेंदुआ सीधे मकान की खिड़की पर जाकर बैठ गया और काफी देर तक खिड़की से घर के अंदर की ओर ताकता रहा। जब घर के सीसीटीवी फुटेज देखे गए, तो तेंदुए को खिड़की पर बैठा देख परिजनों और आसपास के लोगों के होश उड़ गए घर के बेहद करीब तेंदुए की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों को रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से तुरंत संज्ञान लेते हुए इलाके में पिंजरा लगाकर तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *