हल्द्वानी में सजा सावन का रंग, अनीता अग्रवाल गोल्डी और इला गुप्ता बनीं संयुक्त सावन क्वीन 2026

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी की ओर से सावन क्वीन 2026 समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रामपुर रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और रंगारंग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान लकी ड्रॉ, अंक कार्ड, उचित समय, मोबाइल गेम और तोल-मोल सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।जूनियर वर्ग की गिलास-कुर्सी राउंड दौड़ प्रतियोगिता में अक्षत पंकज अग्रवाल ने बाजी मारी। वहीं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन क्वीन 2026 प्रतियोगिता रही, जिसमें तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया प्रतियोगिता में अनीता अग्रवाल गोल्डी और इला गुप्ता को संयुक्त रूप से सावन क्वीन 2026 चुना गया। जबकि प्रिया अग्रवाल और वंदना अग्रवाल संयुक्त रूप से रनरअप रहीं। वहीं सावन किंग का खिताब अनुजकांत अग्रवाल ने अपने नाम किया।कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं के बीच आयोजित यह समारोह सावन की खुशियों और आपसी सौहार्द का संदेश देता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *