हल्द्वानी में बिजली कटौती का ऐलान, 30 सितंबर तक इन इलाकों में रहेगी बत्ती गुल हल्द्वानी में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, 3 बजे तक इन इलाकों में रहेगा शटडाउन 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऊर्जा निगम ने मरम्मत और रखरखाव का काम तेज कर दिया है। इसके चलते शहर के कई इलाकों में तय समय के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में अगर आप इन क्षेत्रों में रहते हैं तो बिजली कटौती का ये अपडेट जरूर जान लें ऊर्जा निगम के मुताबिक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान एचटी लाइन, एबी केबल और लॉपिंग-चॉपिंग का काम किया जाएगा। जिसके चलते 25 और 26 सितंबर को बाजार और काठगोदाम रोड फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बाजार फीडर के तहत बद्रीपुरा, ऑफिसर कॉलोनी, आनंद बाग, तहसील, सरस मार्केट, बाजार और मल्ला गोरखपुर शामिल हैं वहीं काठगोदाम रोड फीडर के चलते कालाढूंगी रोड, बद्रीपुरा, पांडे निवास, कैनाल कॉलोनी, पंत कॉलोनी, सतीश कॉलोनी, संजय कॉलोनी और मुखानी क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके बाद 30 सितंबर को गांधी नगर फीडर में शटडाउन रहेगा। इस दौरान आंबेडकर नगर, गांधी नगर, लाइन नंबर 8 और 16 और मंगल पड़ाव क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने उपभोक्ताओं से शटडाउन के दौरान सहयोग करने की अपील की है। निगम का कहना है कि काम पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement