हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित व्यापार मंडल सम्मेलन से पहले व्यापारी संगठन में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। महानगर व्यापार मंडल की पूरी निर्वाचित टीम ने प्रदेश संगठन से नाता तोड़ने का ऐलान किया है। टीम का कहना है कि वह 9 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी।महानगर की निर्वाचित टीम ने व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पदाधिकारियों का आरोप है कि संगठन में वित्तीय मामलों को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और व्यापार मंडल को अपने तरीके से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है।टीम ने आरोप लगाया कि प्रदेश और जिला कार्यकारिणी द्वारा संगठन में मनमानी की जा रही है, जिससे व्यापारियों के बीच असंतोष बढ़ रहा है। पैसों के हिसाब-किताब में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए गए हैं महानगर टीम के इस फैसले से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ठीक पहले व्यापार मंडल में विवाद गहरा गया है। गौरतलब है कि 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में व्यापार मंडल का सम्मेलन प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री के शामिल होने का कार्यक्रम है। ऐसे में महानगर की निर्वाचित टीम के बहिष्कार के ऐलान ने कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।हालांकि, लगाए गए आरोपों पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा या प्रदेश संगठन का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement