दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी में आज से 17वें जोहार महोत्सव का भव्य आगाज हो गया है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में जोहार शौका समाज की समृद्ध लोक संस्कृति पारंपरिक वेशभूषा, खानपान और रीति-रिवाजों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है महोत्सव के शुभारंभ पर निकाली गई भव्य झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया 1 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और लोक परंपराओं को संरक्षित करना है
*वीओ* : हल्द्वानी में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित हो रहे 17वें जोहार महोत्सव में जोहार शौका समाज की सांस्कृतिक विरासत जीवंत हो उठी है महोत्सव के पहले दिन निकाली गई भव्य झांकियों के जरिए समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित किया गया तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में कुमाऊं और गढ़वाल के कलाकारों के साथ नेपाल के प्रसिद्ध गायक सुरेश शाही भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा समाज की महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।





