दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कमलुवागांजा रोड स्थित हिम्मतपुर तल्ला क्षेत्र से सामने आया है, जहां चोरों ने एक निर्माणाधीन भवन को निशाना बनाते हुए बिजली की पूरी वायरिंग चोरी कर ली मामले में भवन स्वामी पंकज राणा ने थाना मुखानी में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।शिकायत के मुताबिक, भवन में बोरिंग और बिजली की वायरिंग का काम कराया गया था। इस दौरान बिजली की पूरी वायरिंग सुरक्षित थी, लेकिन जब भवन स्वामी दोबारा मौके पर पहुंचे तो बिजली की वायरिंग गायब मिली। आशंका जताई गई है कि अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर पूरी वायरिंग चोरी कर ली।घटना के बाद भवन स्वामी ने पुलिस से मामले का संज्ञान लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और चोरी हुई वायरिंग बरामद करने की मांग की है अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और निर्माणाधीन भवन में चोरी करने वाले आरोपियों तक कब तक पहुंच पाती है।









