उत्तराखण्ड हल्द्वानी- कुमाऊं में गलत तरीके से हो रही जमीन की खरीद-फरोख्त पर सख्त कार्रवाई, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए यह निर्देश

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मैदान और पहाड़ी क्षेत्र में गलत तरीके से हो रही जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर सभी नगर आयुक्त, एसडीएम और तहसीलदारों के साथ एक बैठक की, सर्किट हाउस काठगोदाम में आयोजित इस बैठक में पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में गलत लैंड यूज दिखा कर खरीदी गई जमीनों के जांच किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कुमाऊं मंडल में ढाई सौ से अधिक जमीनों के ऐसे मामले आए हैं, जिनका लैंड यूज गलत पाया गया है। पूर्व में रामगढ़ क्षेत्र में लैंड यूज गलत दिखाकर एक जमीन खरीदी गई थी, जिसको प्रशासन ने अपने अधीन कर लिया है। ऐसे कई मामले हैं जिन पर जांच की जा रही है, उन्होंने कड़े शब्दों में कहा जिन जमीनों का इस्तेमाल राज्य में इन्वेस्टमेंट के लिए किया जाना चाहिए था, यदि उनका इस्तेमाल गलत हो रहा है तो वह जमीन राज्य सरकार के अधीन चली जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement