हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा कल, शहर का रूट हुआ चेंज

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा है जिसके बाद पुलिस रूट डायवर्ड किया है यदि आप कल हल्द्वानी आ रहे हैं तो पहले रुत प्लान देखकर घर निकले। देखिए शहर हल्द्वानी भ्रमण कार्यकम के दौरान दिनाँक- 26/12/2024 को यातायात/डायवर्जन प्लान

1- मुख्यमंत्री के गोलापार स्टेडियम पहुंचने पर तीनपानी तिराहा से गोलाबाईपास रोड होते हुए काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को गोलापुल बनभूलपुरा से 100 मीटर पहले तीनापानी तिराहा की ओर रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

2- चोरगलिया रोड से काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त भारी वाहनों को स्टेडियम पहुंचने पर कुँवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

3-नारीमन तिराहा से गोलापुर की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यदि स्टेडियम से सर्किट हाउस को प्रस्थान होता है तब

1- चोरगलिया से काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को करने से 15 मिनट पूर्व खेड़ा चौराहा/मुख्य मार्ग से 50 मीटर पहले कटों पर रोका जायेगा।

2- तीनपानी से काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त वाहनों को स्टेडियम गेट नम्बर 2 से 100 मीटर पहले गोलापुल की ओर रोका जाएगा।

3- नारीमन तिराहा से गोलाबाईपास रोड की ओर जाने वाले वाहनों को नारीमन तिराहा से सीधे कॉलटैक्स की ओर भेजा जायेगा। शेष वाहनों को स्टेडियम से सर्किट हाउस को प्रस्थान करने से 15 मिनट पूर्व थाना गेट पर रोका जाएगा।

4- गोलापार हैलीपैड से सर्किट हाउस के मध्य पडने वाले विभिन्न कटों से कोई भी वाहन मुख्य मार्ग में प्रवेश नहीं करेगा।

 

यदि मुख्यमंत्री सर्किट हाउस काठगोदाम से शहीद पार्क के     लिए प्रस्थान करेंगे तब प्रस्थान करने से 15 मिनट पूर्व

1- गोलापार रोड से काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को सर्किट हाउस से 100 मीटर पहले खेड़ा रोड की ओर रोका जायेगा।

2- पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी / गोलापार रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को मल्ला काठगोदाम चौकी के पास रोका जायेगा।

3- पनचक्की की ओर से काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को कॉलटैक्स/हाइडिल तिराहा पर रोका जायेगा।

4- हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को कॉलटैक्स तिराहा /हाइडिल तिराहा/तिकोनिया चौराहा पर रोका जाएगा।

5- कॉलटैक्स तिराहा से शहीद पार्क तक पडने वाले विभिन्न कटों से किसी भी प्रकार का वाहन मुख्य मार्ग में प्रवेश नहीं करेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement