कैंची धाम मेला: जाम और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, तैयार हुआ रूट प्लान और शटल सेवा व्यवस्था

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

15 जून को लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनज़र पुलिस और परिवहन विभाग ने की विशेष तैयारी

हल्द्वानी। सुप्रसिद्ध कैंची धाम मेले को लेकर प्रशासन और परिवहन विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हर वर्ष 15 जून को आयोजित होने वाले इस मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ और जाम की स्थिति से निपटना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। पिछले वर्षों में जाम की गंभीर समस्या के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को घंटों तक परेशान होना पड़ा। खासकर पहाड़ी जिलों को जाने वाले पर्यटकों को जाम में फंसे रहने से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसको लेकर पर्वतीय क्षेत्रों के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने पूर्व में कई बार प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। इस वर्ष इन सभी स्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक और सुरक्षा योजना तैयार की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement