दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख में नजर आ रहा है तीनपानी से मंगलपड़ाव तक अतिक्रमण करने वालों को अंतिम चेतावनी दे दी गई है
हल्द्वानी में प्रशासन ने तीनपानी से मंगलपड़ाव तक चिह्नित 227 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए हैं सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के मुताबिक, इन सभी को एक पखवाड़े यानी 15 दिन के भीतर अपना अतिक्रमण खुद हटाना होगा।बताया जा रहा है कि तीनपानी से नरीमन चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की योजना लंबे समय से चल रही है। इस सड़क को दोनों ओर से 12-12 मीटर तक चौड़ा किया जाना है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके चार महीने पहले प्रशासन ने तीनपानी से मंगलपड़ाव और उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी से तीनपानी तक सड़क किनारे अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए लाल निशान लगाए थे और लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की थी इसके बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए नोटिस जारी कर दिए हैं एपी बाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि “सभी चिन्हित अतिक्रमणकारियों को 15 दिन का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा और हटाने में आने वाला खर्च भी संबंधित लोगों से वसूला जाएगा प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोगों को उम्मीद है कि सड़क चौड़ीकरण से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा।


