उत्तराखंड: कोविड को लेकर अलर्ट स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून- देश के अन्य राज्यों में कोविड संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट हो गई हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) व एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की ओर से कोविड रोकथाम के लिए राज्य में निगरानी बढ़ाने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा है हाल ही में महराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, गुजरात में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस समय राज्य में चारधाम यात्रा चल रही है। साथ ही पर्यटन सीजन चल रहा है। ऐसे में यात्रा में सबसे अधिक तीर्थयात्री इन्हीं राज्यों से आ रहे हैं। इसके अलावा दुनिया के हर कोने से लोग यात्रा में पहुंच रहे हैं। जिसको लेकर भी सरकार सतर्क हो गई है।जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि कोविड प्रबंधन और रोकथाम के लिए सभी जिलों के सीएमओ को निगरानी बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए गए। प्रदेश में अभी तक सामान्य स्थिति है, लेकिन कोविड संक्रमण रोकने के लिए सतर्कता जरूरी है बताया कि यदि किसी मरीज की जांच में कोविड संक्रमण की पुष्टि होती है तो संक्रमित सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। कोविड जांच, संक्रमित मरीजों की संख्या, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या की जानकारी अनिवार्य रूप से आईडीएसपी पोर्टल पर देनी होगी। जिसके निर्देश जारी किए गए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement