भवाली पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहुंची नरेश पांडे ने फिनायल पिया,गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखण्ड के भवाली में यौन शोषण के आरोपी नरेश पाण्डे मामले में पुलिस से बचने के लिए नरेश ने फिनाइल का सेवन किया। पुलिस उसे गंभीर हालत में नैनीताल के बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल ने प्राथमिक उपचार के बाद नरेश को हल्द्वानी हायर सेंटर के लिए रैफर किया। नरेश ने अपने लाइव वीडियो में जहर पीने की बात भी कही थी।
जानकारी के लिए बताते चलें भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण मामले में आज नैनीताल पुलिस नरेश की गिरफ्तारी के लिए उसके भवाली स्थित घर पहुंची। नरेश ने पूरी घटना का फेसबुक लाइव कर लोगों से मदद मांगी।
मामले के अनुसार, भवाली के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के खिलाफ एक युवती ने कोतवाली मल्लीताल में मुकदमा दर्ज कराया। उसमें कहा गया कि उसके साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने मामले में एफ.आई.आर.दर्ज की। बाद में युवती ने मुकदमा वापस लेने के साथ तल्लीताल थाने में 3 अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। उसमें कहा गया कि 3 यवको ने उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए व्यापारी नेता के खिलाफ कोतवाली में झूठा मुकदमा दर्ज करने का दबाब बनाया। नरेश को उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिली।
घर की बालकनी से बनाए गए अपने फेसबुक लाइव में नरेश पाण्डे ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना वॉरेंट के उसे पकड़ने पहुंची है। पुलिस ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ अभद्रता कर उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने उसके पिता, भाई और बेटे से भी बदसलूकी की है नरेश के अनुसार युवती ने अपने 164 के बयान उनके पक्ष में दिए हैं। कहा कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंच चुकी है। वीडियो का अंत रैंडम तरीके से हुआ, जिससे प्रतीत हुआ कि नरेश को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है पुलिस को दो बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन काट दिया। घटना का लाइव वीडियो उपलब्ध है नरेश पांडे को पुलिस पूछताछ के लिए साथ ले गई वही नरेश पांडे की पत्नी चित्रा पांडे ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेश पांडे गिरफ्तारी का कोई कागज इनके पास नहीं था नरेश पांडे को जबरन गिरफ्तार करके ले गई। नरेश पांडे की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है घर में घुसकर पुलिस ने नाबालिक बच्चों और बुजुर्गों पर हाथापाई कर बुरी तरह से घायल किया।
वहीं नैनीताल पुलिस ने बताया कि मामले में चल रही विवेचना के तहत नरेश पांडे को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *