उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा में चूक मामले में पांच सुरक्षाकर्मी हटाए गए

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आने के बाद इंटेलिजेंस मुख्यालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है। सचिवालय में तैनात इन सभी कर्मचारियों को उनकी मूल तैनाती स्थलों पर वापस भेज दिया गया है। साथ ही, मामले की विस्तृत जांच जारी है।सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को जब मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे, तभी वहां मौजूद एक कर्मचारी ने हंगामा कर दिया। घटना के समय सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पांचों पुलिसकर्मियों की प्राथमिक जांच में लापरवाही उजागर हुई। बताया जा रहा है कि यदि सुरक्षाकर्मी सतर्क रहते तो हंगामा करने वाले व्यक्ति को समय रहते रोका जा सकता था। गनीमत रही कि मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभाल ली।

हटाए गए सुरक्षाकर्मी:

1. एएसआई शमशेर सिंह – जिला हरिद्वार

2. कांस्टेबल पिंकी शैव – जिला देहरादून

3. कांस्टेबल संजीत शर्मा – पीएसी हरिद्वार

4. कांस्टेबल शीला शर्मा – जिला हरिद्वार

5. कांस्टेबल अनिल सिंह – आईआरबी द्वितीय, देहरादून

इंटेलिजेंस मुख्यालय की कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement