दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी, नैनीताल। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के यातायात नगर अध्यक्ष और व्यापारी नेता श्री जसपाल सिंह कोहली को राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति में सदस्य नियुक्त किए जाने पर हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जसपाल सिंह कोहली को माला पहनाकर सम्मानित किया गया, और मिष्ठान भी वितरित किया गया इस स्वागत समारोह में व्यापारियों और नेताओं ने जसपाल सिंह कोहली के साथ अपनी खुशी साझा की और उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया। जसपाल सिंह कोहली ने कहा कि वे व्यापार हित और उद्योग हित के लिए कार्य करते रहेंगे और उत्तराखंड सरकार का सम्मान करेंगे इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट महासंघ के प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, रविंद्र पाल सिंह, अर्शदीप सिंह, गोल्डी आनंद, अमरजोत सिंह सेठी, हरपाल सिंह बंटी, इंद्रपाल सिंह, रमनदीप सिंह भसीन, हरीश टपी, दया किशन शर्मा, टिंकू आनंद, कुलजीत सिंह ,वरिष्ठ व्यापारी इकबाल सिंह आनंद आदि लोग उपस्थित थे जसपाल सिंह कोहली ने उत्तराखंड सरकार का और विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे इस नियुक्ति का सम्मान करेंगे और व्यापारियों के हित में काम करेंगे।



